Ayurveda में बहुत सी दवाइयाँ हैं का जिक्र है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं और उन्हीं में से एक है Ayaskriti। ये आयुर्वेदिक टॉनिक है जिसमें iron और कई तरह की जड़ी-बूटियाँ मिलाई जाती हैं। इसे ज़्यादातर लोग कमजोरी, पाचन की दिक्कत और खून की कमी के लिए इस्तेमाल करते हैं।
Ayaskriti का स्वाद थोड़ा कड़वा जरूर होता है लेकिन असर अच्छा देता है। इसमें लौह भस्म, हरितकी, आमलकी, पिप्पली, विदंग जैसी चीज़ें होती हैं जो शरीर को साफ करती हैं और खून को मजबूत बनाती हैं।
मुख्य फायदे
कमजोरी में मदद करता है
अगर शरीर जल्दी थक जाता है या काम करने में मन नहीं लगता तो Ayaskriti बहुत अच्छा टॉनिक है। ये खून बढ़ाता है और शरीर में नई ऊर्जा लाता है।
पाचन सुधारे
कई लोगों को खाना पचने में दिक्कत होती है। ये दवा पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है और पेट साफ रखती है और गैस, एसिडिटी जैसी छोटी समस्याएँ भी इसके इस्तेमाल से कम हो जाती हैं।
खून की कमी दूर करे
जिसे anemia की समस्या है उसके लिए ये बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें iron होता है जो शरीर में hemoglobin को बढ़ाने में मदद करता है।
स्किन और बालों के लिए अच्छा
जब शरीर अंदर से साफ होता है और खून शुद्ध होता है, तो स्किन पर glow आता है। बाल भी मजबूत होते हैं और झड़ना कम होता है।
सेवन कैसे करें
आम तौर पर 15 से 25 ml तक Ayaskriti बराबर मात्रा में पानी के साथ दिन में दो बार लिया जाता है, एक बार सुबह और एक बार शाम को। लेकिन बेहतर है कि पहले किसी Ayurvedic डॉक्टर से सलाह ले लें।
सावधानियाँ
- अगर आपको acidity की दिक्कत रहती है तो ज़रा ध्यान से लें
- ज़्यादा मात्रा में लेना ठीक नहीं है
- गर्भवती महिलाएँ बिना डॉक्टर की सलाह के न लें
- बच्चों के लिए dose डॉक्टर बताएंगे तो ही दें
Ayaskriti उन rare Ayurvedic medicines में से है जो हर तरह के शरीर पर असर करती है — कमजोर लोगों के लिए टॉनिक की तरह और हेल्दी लोगों के लिए ताकत बढ़ाने वाली दवा की तरह।
If you love writing about Ayurveda and natural healing, then Submit Guest Post Health is open for your ideas.