Chandanasava Ayurvedic Medicine: Benefits, Precautions and More | Chandanasava आयुर्वेदिक मेडिसिन: इसके फायदे, परहेज़ और कई जरुरी चीज़ो के बारे में जानिए|

Chandanasava Ayurvedic Medicine: Benefits, Precautions and More

कभी अगर आपने  feel किया है कि शरीर जल्दी गरम हो जाता है या पेशाब करते वक्त आपको जलन महसूस होती है तो ऐसे हालत में Chandanasava बहोत काम की दवा है। ये एक सालों पुरानी और भरोसेमंद आयुर्वेदिक medicine है जो शरीर को अंदर से ठंडक देती है और इसका main ingredient है Chandan एक जड़ीबूटी जो अपने cooling effect के लिए मशहूर है।

Chandanasava में और कोई जड़ी बूटिया होती है जैसे Sariva, Musta, Lodhra, Dhataki और Neelotpala। ये सब मिलकर शरीर की गर्मी को कम करती हैं, पाचन को ठीक करती हैं और urinary system को साफ रखती हैं।

फायदे

पेशाब में जलन और बार-बार पेशाब की समस्या में राहत

अगर पेशाब करते समय जलन होती है या infection की वजह से discomfort महसूस होता है तो Chandanasava बहुत फायदेमंद है। ये urinary tract को साफ करती है और जलन कम करती है।

शरीर की गर्मी कम करे

जिन लोगों को अक्सर body heat ज्यादा रहती है या छोटी सी गर्मी में भी चिड़चिड़ापन, सिर दर्द या चेहरा गरम महसूस होता है उनके लिए ये एक अच्छा cooling tonic है।

पाचन को बेहतर बनाए

Chandanasava पेट को हल्का रखती है और digestion सुधारती है। खाना अच्छे से पचता है और गैस या acidity की दिक्कत कम होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

जब शरीर की गर्मी कम होती है तो स्किन पर भी असर दिखता है। पिंपल्स, heat rash या dullness जैसी चीज़ें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

अंदर से freshness लाए

ये दवा सिर्फ ठंडक ही नहीं देती बल्कि शरीर को अंदर से ताजगी भी देती है। regular लेने पर energy बनी रहती है और गर्मियों में comfort महसूस होता है।

कैसे लें

आमतौर पर 15 से 25 ml Chandanasava बराबर पानी में मिलाकर दिन में दो बार लिया जाता है एक बार सुबह और एक बार शाम को। लेकिन हर किसी का शरीर अलग होता है इसलिए doctor की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

सावधानियाँ

  • ज़्यादा मात्रा में न लें
  • Pregnant महिलाएँ या बच्चे इसे डॉक्टर की गाइडेंस में ही लें
  • अगर kidney की कोई दिक्कत है तो पहले डॉक्टर से पूछें
  • बहुत ठंड के मौसम में इसे कम मात्रा में लें

Chandanasava एक simple लेकिन असरदार Ayurvedic tonic है। ये गर्मी से राहत देता है, पाचन को सही रखता है और शरीर को अंदर से cool रखता है। अगर तुम natural तरीका चाहते हो body heat balance करने का तो ये दवा एक अच्छा option है।

If you love sharing Ayurvedic tips and remedies, then A Class Blogs - Health Accepting Guest Posts is open for you.