क्या आपके मसूड़ों में बार बार swelling या bleeding होती है या मुंह से बदबू आती है? अगर हाँ तो Dantadyarishta आपके काम की दवाई है| ये एक पुरानी और भरोसेमंद आयुर्वेदिक दवा है जो दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसमें कई ऐसी जड़ी-बूटियाँ होती हैं जो मुंह को साफ रखती हैं और दांतों को मजबूत बनाती हैं।
Dantadyarishta क्या है
इस आयुर्वेदिक टॉनिक को खासतौर पर oral health के लिए बनाया गया है और इसमें खदिरा, त्रिफला, मंजिष्ठा, दारुहरिद्रा और धातकी जैसी जड़ी-बूटियाँ होती हैं जो मिलकर मुंह के अंदर के बैक्टीरिया को खत्म करती हैं और सूजन को कम करती हैं।
इसके फायदे
1. मसूड़ों की सूजन और दर्द में राहत
Dantadyarishta का इस्तेमाल मसूड़ों को strong बनता है और खून निकलने की समस्या को भी कम करता है।
2. मुंह की बदबू कम करे
कई बार बैक्टीरिया की वजह से मुंह से बदबू आती है ऐसे में ये दवा अंदर से सफाई करती है और सांस को फ्रेश रखती है।
3. दांतों को मजबूत बनाए
इसमें मौजूद त्रिफला और खदिरा जैसे ingredients दांतों की जड़ों को मजबूत करते हैं और cavities से बचाव करते हैं।
4. Oral infection से बचाव
Dantadyarishta में anti-bacterial और anti-inflammatory गुण होते हैं जिससे infection फैलने का खतरा कम होता है।
5. पाचन में भी फायदा
इसमें कुछ herbs digestion को भी support करती हैं। जब पाचन अच्छा रहता है तो शरीर में toxin नहीं बनते और मुंह की सेहत भी बेहतर रहती है।
कैसे लें
आमतौर पर 15 से 25 ml Dantadyarishta बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर दिन में दो बार लिया जाता है। खाने के बाद लेना बेहतर होता है। अगर कोई और दवा चल रही है तो पहले डॉक्टर से पूछ लेना अच्छा रहेगा।
कुछ सावधानियाँ
- बच्चों को देने से पहले डॉक्टर से पूछें
- Pregnant महिलाएँ इसे डॉक्टर की गाइडेंस में ही लें
- बहुत ज़्यादा मात्रा में न लें
- ठंडे मौसम में थोड़ी कम मात्रा में लेना अच्छा रहता है
Dantadyarishta एक ऐसी आयुर्वेदिक दवा है जो मुंह की अंदरूनी सफाई करती है और मसूड़ों को मजबूत रखती है। अगर तुम chemical mouthwash की जगह कोई natural option ढूंढ रहे हो तो ये दवा एक अच्छा चुनाव हो सकती है।
If you like to share your Ayurvedic experiences, then Health Accepting Guest Posts is open for your thoughts.